Grab the widget  Get Widgets

h ado

yl

ity

रविवार, 21 अक्तूबर 2012

विवाहित जीवन में संभोग का असली सुख





हर पुरुष चाहता है कि उसको दुनिया की सबसे सुंदर पत्नी मिले और हर स्त्री की भी यही इच्छा होती है कि उसका पति मजबूत शरीर वाला, तंदुरुस्त और बहुत सुंदर हो तथा वह दोनों मिलकर एक सुखी और सफल विवाहित जीवन व्यतीत करें।

प्रकृति ने स्त्री और पुरुष दोनों को ही एक-दूसरे का पूरक बनाया है दोनों एक-दूसरे के बिना बिल्कुल नहीं चल सकते। लेकिन जब वह दोनों एकाकार हो जाते हैं तो दोनों ही आत्मिक, मानसिक और शारीरिक तृप्ति महसूस करते हैं। इसी को सफल विवाहित जीवन का असली सुख कहा जाता है। आज के समय में शादी करने का मतलब सिर्फ बच्चे पैदा करना ही नहीं होता है बल्कि पति-पत्नी के विवाहित जीवन को सफल, सुखद और आनंदमय बनाए रखने के लिए सेक्स शक्ति का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर पुरुष अपनी पत्नी के साथ सेक्स संबंधों का ज्यादा से ज्यादा सुख उठाना चाहता है तो उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि ऐसी भावनाएं उसकी पत्नी के मन में भी उठती होंगी और पति को उसका भी ख्याल रखना चाहिए।

एक शोध से ज्ञात हुआ है कि सफल सेक्स के जरिए बहुत से रोगों को अपने से दूर रखा जा सकता है। सफल सेक्स खूबसूरती के लिए भी एक बहुत बड़ा वरदान होता है।

शारीरिक स्वास्थ्य-

किसी भी तरह का दर्द जैसे सिर में दर्द और बदन में दर्द आदि हो तो सेक्स करने के दौरान वह दर्द दूर हो जाता है क्योंकि यौन उत्तेजना के दौरान शरीर में ऐसे रसायन पैदा होते है जो दर्द को दूर करने का काम करते हैं।
संभोग करने से शरीर की सारी मांसपेशियों की कसरत हो जाती है। एक तैरने वाले तैराक के 20 बार तैरने में शरीर की जितनी कसरत होती है उतनी सिर्फ एक बार संभोग करने से ही हो जाती है।
रोजाना संभोग करने से व्यक्ति को दिल के रोग और रक्तचाप होने का डर नहीं रहता है।
सफल संभोग क्रिया से शरीर में बहुत से रोगों से लड़ने की ताकत पैदा हो जाती है जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार, फ्लू आदि।
संभोग करने से पहले फोर प्ले करने से शरीर की त्वचा में खून का संचार बढ़ जाता है जो त्वचा को चमकदार और सुंदर बनाए रखनें में मददगार होता है।
संभोग करने से शरीर में एस्टोजन हार्मोन पैदा होता है जो बालों को स्वस्थ, सुंदर और चमकदार बनाता है।
भरपूर सेक्स रोजाना की हल्की-फुल्की कसरत की कमी को पूरा करता है। एक बार संभोग करने से स्त्री के शरीर से हर मिनट में 8 कैलौरी और पुरुष के शरीर से 12 कैलोरी खर्च होती है।
स्त्री विशेषज्ञों के अनुसार जो स्त्री सेक्स से अरुचि रखती है उसमें स्तन कैंसर होने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है।
संभोग करने के बाद स्खलन होने पर जहां शरीर में चुस्ती-फुर्ती पैदा होती है वहीं दिल में आनंद और खुशी महसूस होती है।
सफल संभोग क्रिया से आस्टिपोरोसिस नाम का हडि्डयों का रोग होने की संभावना समाप्त हो जाती है।

मानसिक स्वास्थ्य-

किसी प्रकार की उदासी होने पर सेक्स करना बहुत लाभकारी होता है। मानसिक तनाव, अवसाद, उदासी या चिंता के कारण शरीर में एड्रेनेलिन नामक तत्व की बढ़ोत्तरी होती है। सेक्स करने पर यह तत्व रक्त से मुक्त हो जाता है जिससे शरीर में आनंद की अनूभूति होती है।
जो लोग नींद न आने के रोग से ग्रस्त होते हैं उन्हें सोने से पहले संभोग क्रिया करने से लाभ होता है।
रोजाना संभोग क्रिया करने से दिमाग तेज होता है और यह भावनाओं को पैना भी बनाता है।
संभोग करने से व्यक्ति से अंदर हौसला और आत्मसम्मान भी बढ़ता है।
नियमित रूप से संभोग करने से शरीर में एंडार्फिन नामक तत्व का स्राव बढ़ जाता है जो दिल और दिमाग को ताजा करने में बहुत मददगार होता है।
रोजाना सेक्स करने से व्यक्ति के अंदर का तनाव बिल्कुल समाप्त हो जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

AddThis Smart Layers

ch 1

c

ch b